दार्जीलिंग में घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं पर आज के इस लेख में हम जानेंगे 5 बेहद ही खूबसूरत जगहों के बारें में। नमस्कार दोस्तों में अनमोल मिश्रा आप सभी का अपनी वेबसाइट Tourkro पर आप सभी का हृदयपूर्वक स्वागत करता हूँ ।
दार्जीलिंग में घूमने की खूबसूरत जगहें - Most Beautiful Places To Visit In Darjeeling In Hindi
दार्जीलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। हर साल लाखों पर्यटक यहाँ छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। अगर आप भी ऊँचे-ऊँचे पहाड़, चाय के सुन्दर-सुन्दर बाग़, व ठन्डे वातावरण के शौकीन हैं तो आपके लिए दार्जीलिंग एक बहुत ही अच्छा विकप्ल है। यहाँ आकर आप अपनी सारी थकान, रोज़ाना के काम-काज के तनाव को बहुत ही आसानी से दूर कर सकते हैं। यहाँ के शीतल हवा के झोके, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, झर-झर करते झरने, आपके मन को अत्यंत ही सुख की प्राप्ति करवाएंगे। तो ऐसे में एक बार यहाँ आना तो बनता ही है।
दार्जीलिंग का इतिहास - History Of Darjeeling In Hindi :
दार्जीलिंग के इतिहास पर नज़र डाली जाए तो यहाँ काफी राजनैतिक बदलाव आतें रहे हैं। पहले दार्जीलिंग सिक्कम का हिस्सा हुआ करता था, बाद में दार्जीलिंग भूटान में आ गया था। यही नहीं बाद में नेपाल ने इसे अपने आधीन कर लिया। भारत में जब अंग्रेजों का राज था तब ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी दार्जीलिंग पर अपने पैर जमा लिए कित्नु स्वतंत्रता के पश्चात दार्जीलिंग भारत का हिस्सा बन गया। दार्जिलिंग शब्द दो तिब्बती शब्द ‘दोर्ज’ (ब्रज) ‘लिंग ‘(स्थान) से मिलकर बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ हुई ब्रज भूमि। लगभग 1855 से यहाँ चाय की खेती शुरू हो गयी और आज यहाँ बहुत बड़े-बड़े चाय के बाग़ हैं। कई लोग तो यहाँ सिर्फ इन्हे चाय के बागों के देखने के लिए यहाँ आतें हैं।
दार्जीलिंग में घूमने की खूबसूरत जगहें - Most Beautifull Places To Visit In Darjeeling In Hindi
1.टाइगर हिल - Tiger Hill In Darjeeling In Hindi :
आपको बता दें की दार्जिलिंग को क्वीन ऑफ़ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाँ की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत छोटी "कंचनचंगा" दार्जीलिंग में ही स्थित है। टाइगर हिल दार्जीलिंग का एक लोकप्रिय स्थान है कंचनचंगा के बाद यह यहाँ का सबसे ऊँचा पर्वत है। यहाँ से पूरा दार्जीलिंग एक खिलौने के सामान नज़र आता है। इस पहाड़ की ऊँचाई लगभग 8482 फीट है और यह पर्वत दार्जिलिंग से 11 कि.मी. दूर घूम स्टेशन के पास स्थित है। प्रतिदिन हज़ारों लोग यहाँ के प्रकिर्तिक सौंदर्य का आनंद उठाने के लिए यहाँ आते हैं। सर्दियों के मौसम में तो दार्जीलिंग चांदी की तरह चमकने लगता है क्योकि सफ़ेद बर्फ इस शहर को ढक देती है। अगर आप दार्जीलिंग आये हैं तो यहाँ जरूर आएं।
2.हिमालयन रेलवे - Darjeeling Himalayan Railway In Hindi :
क्या आपने भी कभी किसी फिल्म में टॉय ट्रैन को पहाड़ों के बीच में चलते हुए देखकर यह सोचा कि काश हम भी ऐसी ही किसी ट्रैन में सफर कर पाते, तो आपका यह सपना यहाँ जरूर पूरा होगा। मात्र 2 फुट चौड़े रेलवे ट्रैक पर चलने वाली यह टॉय ट्रैन हज़ारों पर्यटकों को रोज़ाना अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस टॉय ट्रैन में बैठने के। बाद आपको ऐसा प्रतीत होगा की आप किसी फ़िल्मी दुनियाँ में पहुंच चुके हैं। यह टॉय ट्रैन आपको पूरे दार्जीलिंग का सफर करवाती है। यह ट्रेन 1881 में अंग्रेजों द्वारा बनाई गई थी और तब यह कोयले से चलती थी । पर अब टेक्नोलॉजी काफी बदल गयी है और अब यह ट्रैन डीज़ल इंजन से चलती है। अगर आप दार्जीलिंग आतें हैं तो एक बार आपको इस टॉय ट्रैन के सफर का आनंद जरूर लेना चाहिए।
यह भी जरूर पड़ें :- 5 Best Places To Visit Agra In Hindi आगरा में घूमने के लिए 10 सबसे अच्छी जगह
3.दार्जीलिंग के चाय के बाग़ - Tea Gardens Of Darjeeling In Hindi :
दुनियाँ भर में मशहूर दार्जीलिंग के चाय के बाग़ यहाँ के मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहाँ तरह-तरह के चाय की खेती की जाती है। यहाँ की चाय की खुशबू आपको भीतर तक मोहित कर देगी। आपको बता दें की यहाँ 80 प्रतिशत ज़मीन पर चाय की खेती की जाती है। यह हिस्सा लगभग 17,500 वर्ग क्षेत्रफल के आस-पास फैला हुआ है। दार्जिलिंग के कुछ प्रमुख चाय के बागान हैप्पी वैली टी एस्टेट, मकाबीरी टी एस्टेट, गोमती टी एस्टेट, और चामोंग टी एस्टेट, आदि हैं जहाँ जाकर आप चाय की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं। अगर आप दार्जीलिंग आते हैं और यहाँ आने के बाद अगर आपने चाय के बाग़ नहीं देखे तो आपने अभी कुछ नहीं देखा।
4.जापानी मंदिर -Japanese Temple Of Darjeeling In Hindi :
पहाड़ी शृंखला के बीच बना यह मंदिर जापानी वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। यह मंदिर शहर के बिलकुल बीच में स्थित है। देश-विदेश से लाखों लोग यहाँ दर्शन के लिए आते है। मंदिर के प्रवेश द्वार में आपको फूजी गुरुदेव की प्रतिमा दिखाई देगी। यह प्रतिमा बौद्ध धर्म में शान्ति और धैर्य का प्रतीक हैं। यहाँ भगवान बुद्ध के चार अवतारों के चित्र भी मंदिर में बने हुए हैं। मंदिर में ड्रम की ध्वनी के साथ आप प्रार्थना करते हुए दिव्यता का अनुभव कर सकते हैं। अगर आप दार्जीलिंग आते हैं तो आपको एक बार यहाँ जरूर आना चाहिए। यहाँ आकर आपके हृदये को शांति का अनुभव होगा।
5.श्रुब्बेरी नाइटिंगेल पार्क- Shrubberi Naaitingale Park Darjeeling in Hindi :
इस पार्क की तुलना आप आम पार्क से नहीं कर सकते। यह पार्क अपने प्रकिर्तिक सौदर्ये के लिए मशहूर है और यही नहीं यहाँ से आप दार्जीलिंग के ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों का भी आनंद ले सकते हैं। एक समय में यह पार्क सर् थोमस टर्टन के निजी घर का आँगन हुआ करता था जिसे बाद में एक सार्वजनिक पार्क में तब्दील कर दिया गया। हज़ारों पर्यटक यहाँ अपने परिवार के साथ पिकनिक मानाने आते है। शिव भक्तों के लिए बता दें की यहाँ भगवान् शिव की एक विशाल मूर्ती भी है। पार्क की रौनक को और भी बढ़ाने के लिए यहाँ एक म्यूजिकल फव्वारा भी है। यदि आप दार्जीलिंग आते हैं तो यह स्थान आपको जरूर ही घूमना चाहिए।

Nicee ... post
ReplyDelete