Darjeeling or Dehradun in Hindi : क्या आप भी फैमली हॉलिडे की प्लानिंग कर रहें हैं? गर्मियों की छुट्टियां पास आ रही हैं , ऐसे में अभी से फैमली के साथ बैठकर एक अच्छे ट्रिप की प्लानिंग करना तो बनता ही है। गर्मियों में बच्चे अक्सर ऐसी जगह जाना पसंद करते है यहां ऊँचे-ऊँचे पहाड़ हों, और गज़ब की ठण्ड हो। जब भी हम पहाड़ी इलाकों पर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं तो हमारा ध्यान दार्जीलिंग या देहरादून जैसी जगहों पर जरूर जाता है। दोनों ही अपने आप में बहुत सी खूबसूरत जगहें है और ऐसे में किसी एक जगह का चयन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। चलिए आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपकी इस परेशानी को दूर कर देते हैं। नमस्कार दोस्तों में अनमोल मिश्रा आप सभी का अपनी वेबसाइट tourkro.in पर ह्रदय से स्वागत करता हूँ ।
जरूर पड़ें : भारत में हनीमून के लिए सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन The most romantic destination for a honeymoon in India in detail
Darjeeling in Hindi: दार्जीलिंग भारत के राज्य पश्चिम बंगाल का एक नगर है। यहां की सुन्दरत्ता और हरयाली का कोई जवाब नहीं है। दार्जीलिंग को क्वीन ऑफ़ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र तल से यह नगर लगभग 4962 फुट है। अगर आप एक फ़िल्मी दुनिया की सैर करना चाहते है तो दार्जीलिंग आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योकि यहां आप टॉय ट्रैन में बैठकर पहाड़ियों की सैर कर सकते हैं जो किसी फ़िल्मी नज़ारे से कम नहीं होगा। यहाँ के चाय के बाग़ दुनिया भर में मशहूर है। दुनिया भर से लोग यहाँ आते है और यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते हैं।
मुख्य आकर्षण :
- सक्या मठ
- ड्रुग-थुब्तन-सांगग-छोस्लिंग-मठ
- टाइगर हिल
- भूटिया-बस्ती-मठ
- तेंजिंगस लेगेसी
- ट्वॉय ट्रेन
- चाय उद्यान
- जापानी मंदिर
- टपकेश्वर मंदिर मालसी डियर पार्क
- कलंगा स्मारक
- लक्ष्मण सिद्ध
- चंद्रबाणी
- साईंदरबार
- गुच्छूपानी
- वन अनुसंधान संस्थान
- तपोवन
- संतोलादेवी मंदिर
- वाडिया संस्थान

No comments:
Write comment