Wednesday, March 3, 2021

5 Best Places To Visit Agra In Hindi आगरा में घूमने के लिए 10 सबसे अच्छी जगह | Tourkro

By:   Last Updated: in: , , , ,

आगरा (Agra) में 5 खूबसूरत जगहें - आगरा भारत के सबसे खूबसूरत नगरों में गिना जाता है। दुनियाँ के साथ अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल आगरा में ही स्थित है। हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते है।  आगरा का मुख्य आकर्षण का केंद्र वैसे तो ताज महल ही हैं परन्तु यहाँ घूमने लायक और भी ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहाँ आप घूम सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैं।  मेरे प्रिये दोस्तों हमारे इस नए लेख पर में अनमोल मिश्रा आप सभी का हृदय पूर्वक स्वागत करता हूँ।  आज के इस लेख में हम जानेंगे आगरा में घूमने के लिए 5 मुख्य स्थान , तो चलिए शुरू करते हैं। 

1. ताज महल Taj Mahal In Hindi 


दुनियाँ के सात अजूबों में एक ताज महल दुनियाँ भर से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता हैं। लगभग 60 बिगे से भी अधिक भूमि में फैला महल राजिस्थान के सफ़ेद संगमरमर के पथरों से बना हैं। प्रत्येक शुक्रवार को ताज महल पर्यटकों के लिए बंद रहता है। इस महल को अकबर के पोते शाहजहाँ ने अपनी तीसरी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। यह महल आगरा रेलवे कैंट स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। महल के प्रवेश द्वार पर पानी के चैनल व फव्वारें हैं जो महल की सुंदरता पर चार चाँद लगा देते हैं। आपको बता दें फ़ारसी भाषा में ताज महल को "क्राउन ऑफ़ पैलेस " के नाम से भी जाना जाता है।  

2.सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य Soor Sarovar Bird Sanctuary in hindi



आगरा रेलवे कैंट स्टेशन से लगभग 30 किलोमीटर दूर आगरा नैशनल हाईवे-2 पर स्थित है। अगर आप भी एक पक्षी प्रेमी है तो आपको एक बार यहाँ जरूर ही घूमकर आना चाहिए। कीठम झील के पास बने इस पक्षी अभयारण्य में  तरह-तरह के पक्षी जैसे - बत्तख, सारस, बगुला , और अन्य कई खूबसूरत पक्षी है।  बहुत से लोग यहाँ फॅमिली पिकनिक पर भी आते हैं। नवम्बर से मार्च के बीच अगर आप यहाँ आतें हैं तो आपके इस बीच कई खूबसूरत पक्षी दिखाई देंगे। इस अभयारण्य तक कीठम रेलवे स्टेशन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। कीठम रेलवे स्टेशन से ये जगह लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर है। 

3.आगरा का किला Agra Fort In Hindi


आगरा में ताज महल के बाद यह दूसरा विश्व धरोहर है। इस किले की वास्तुकला दिल्ली के लाल किले से मिलती-जुलती है। आगरा का यह किला आगरा रेलवे कैंट स्टेशन से लगभग 4.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह किला यमुना नदी के किनारे पर बना हुआ है। देश-विदेश से लोग यहाँ आतें है और यहाँ की आकर्षक वास्तुकला का आनंद लेते हैं। इस किले का निर्माण मुगल सम्राट अकबर द्वारा सन् 1565 में आरम्भ हुआ था। अगर आप भी इस किले को देखना चाहते हैं तो आपको बता दें इस किले की एंट्री फीस 40 रूपये हैं जबकि विदेशियों के लिए यही फीस 550 रूपये है।  अगर आपके बच्चे 15 साल से काम की उम्र के है तो उनके लिए कोई एंट्री फीस नहीं है।

 
4.ताज संग्रहालय - Taj Museum Agra in Hindi


ताज संग्राहालय ताज महल के नज़दीक ही बना हुआ है।  यह संग्राहालय काफी पुराना है। सन् 1982 इस संग्राहालय की स्थापना की गयी थी।  जो लोग भारत के इतिहास में रूचि रखते हैं वह यहाँ जरूर आतें हैं।  यह संग्राहालय प्रातः 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खुला रहता हैं। लकड़ी के फ्रेम पर शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज महल की तस्वीर समस्त प्रदर्शनी में से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। स्मारक की सुरक्षा के लिए तेज़ के आस पास बहन को ले जाने के अनुमति नहीं हैं। संग्रहालय में 120 तरह की प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें मुख्य रूप से पांडुलिपियों, लघुचित्र, शाही आदेश, शस्त्र, रसोई के बर्तन, और मुगलकाल में आगरा में सिक्कों के टकसाल की अनुकृति को प्रदर्शित किया गया है। अगर आप आगरा आएं हैं तो एक बार यहाँ जरूर आएं। 

5.मरियम का मकबरा Mariam's Tomb In Hindi 


मरियम का मकबरा मुग़ल सम्राट अकबर की पत्नी मरियम उज़-ज़मानी की समाधि हैं। आपको यह जानकार हैरानी होगी इस मकबरे का निर्माण सम्राट अकबर ने नहीं बल्कि उनके बेटे जहाँगीर ने अपनी माँ मरियम की याद में करवाया था। इस मकबरे की दीवारों पर बानी खूबसूरत आकृतियाँ बीते ज़माने की शान-ओ-शौकत को दर्शाती हैं।  यह मकबरा आगरा के उपनगर शिकन्द्र में मौजूद है। आगरा आये पर्यटकों के घूमने के लिए यह मकबरा एक अच्छा विकल्प है।  
image source: google image


2 comments:
Write comment