Sunday, February 21, 2021

दुनिया के सबसे सस्ते देश Duniya ke sabse saste desh

By:   Last Updated: in: , , ,

 दुनिया के सबसे सस्ते देश Duniya ke sabse saste desh




सबसे सस्ते और दुनियाँ के सबसे खूबसूरत देश -क्या आप भी वर्ल्ड टूर पर जाना चाहते है ? क्या आप भी किसी ऐसे देश की तलाश में हैं यहाँ आप कम बजट में जा सकते हैं ? अगर ऐसा है तो यह आर्टिकल आप ही के लिए हैं। आज  हम बात करेंगे  कुछ ऐसे देशों के बारें में जहाँ आप कम बजट में भी घूम कर आ सकते हैं। इन देशों की करन्सी रेट इतना कम हैं कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही दुनियाँ के सबसे सस्ते देशों के बारे में।

1- Vietnam 

वियतनाम दुनियाँ के सबसे सस्ते देशों में गिना जाता हैं पर वियतनाम प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में किसी से भी कम नहीं हैं। दुनियाँ भर से हज़ारों पर्यटक हर साल यहाँ घूमने आते हैं। यहाँ के प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर किसी के शब्दों के मोहताज नहीं हैं। आपको बता दें कि मात्र 1 रूपये की कीमत लगभग 317 वियतनामी डाँग होती  है । जोकि यहाँ की मुद्रा है । 




2- Combodia 

ऐतिहासिकता व सुंदरता से भरपूर देश कम्बोडिया दुनियाँ के सबसे सस्ते देशों में से एक हैं। यहाँ रहना, घूमना, खाना-पीना आदि सब बहुत ही सस्ता हैं। यहाँ स्थित अंगकोरवाट मंदिर आपको निश्चित तौर पर हिन्दू धर्म के इतिहास को समझने व जानने में मद्दद करेगा। भारत का 1 रुपया वहां के  लगभग 55 कम्बोडियन रीएल के बराबर होता हैं।  

3- Hungary 

हंगरी एक सस्ता देश हैं यहाँ आकर भी आप कम रुपयों में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। यहाँ की इमारतें अपने आप में आकर्षण का केंद्रे हैं। अगर आप यहाँ जातें हैं तो आपको यहाँ एक अच्छे होटल में कमरा मात्र 500 से 700 रुपयों में मिल जाएगा। यहाँ घूमने के लिए ट्रेनों का किराया भी बहुत कम हैं। आपको बता दें की यहाँ 1 रूपये की कीमत लगभग 4 हंगेरियन फ़ोरिंट हैं। 



4- Indonesia 

हमारी लिस्ट में अगला नाम अब इंडोनेशिया का ही हैं ,यहाँ हर साल लाखों लोग हनीमून पर आते हैं। इंडोनेशिया एक बेहद ही खूबसूरत देश हैं। अपनी ख़ूबसूरती के साथ-साथ इंडोनेशिया दुनियाँ के सबसे सस्ते देशों की लिस्ट में भी शामिल हैं। इंडोनेशिया के सफ़ेद रेत के समुद्री तट, संतरे के बाग़ ,माउंट ब्रोमो, कोमोडो ड्रैगन  आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की यहाँ भी भारतीय 1 रूपये की कीमत लगभग 193 इंडोनेशियन रुपियह के बराबर है। 


5- Nepal 

यहाँ की सुंदरता के तो क्या कहने। भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी घूमने के लिए के अच्छा विकप्ल साबित हो सकता हैं। नेपाल एक पहाड़ी देश हैं और यहाँ के पहाड़ दुनियाँ-भर में मशहूर हैं।  यहाँ घूमने के लिए कांठमांडू ,पोखरा , मंकी टेम्पल आदि कई खूबसूरत जगाहें हैं। नेपाल में भारतीय 1 रूपये की कीमत लगभग 1.60 नेपाली रुपया है। 

6- Costa Rica 

मध्य अमेरिका में कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित देश कोस्टा रिका एक बहुत ही सुन्दर देश हैं , यहां के प्रकिर्तिक जंगल दुनिया भर में मशहूर हैं। कोस्टा रिका दुनियाँ के सबसे खूबसूरत देशों में गिना जाता है। यहाँ के सुन्दर समुद्री तटों पर घूमने का मज़ा ही कुछ और है। यहां के बीच आपको कैरेबियन का लुत्फ उठाने का मौका देते हैं।  यहाँ पर भारत का 1 रूपया लगभग 8 कोस्टा रिका करेंसी के बराबर होता है। 


तो यह थे दुनिये के कुछ सबसे सस्ते देश यहाँ जाकर आप अपनी छुट्टियाँ व हनीमून मना सकते हैं। हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद। 

Image source: Google 
     

No comments:
Write comment